वेद प्रकाश बनाए गए किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक!

Desk : शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक एवम बिहार किसान कांग्रेस के प्रभारी राजकुमार शर्मा ने जिला कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष वेद प्रकाश को तत्काल प्रभाव से  किसान कांग्रेस का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है! राजकुमार शर्मा ने कहा संगठन के प्रति लगातार समर्पण जन समस्याओं पर संघर्ष करने वाले हैं पार्टी के प्रखर आवाज एवं मुजफ्फरपुर में संगठन को नई पहचान दिलाने वाले वेद प्रकाश जी के नियुक्ति से किसान कांग्रेस पूरे बिहार में और भी मजबूत होंगे एवं एवं किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे बिहार में मजबूती से आवाज उठाने का कार्य करेंगे एवं उनके समाधान का प्रयास करेंगे! 

      नई जिम्मेदारी मिलने पर वेद प्रकाश ने कहा पार्टी ने जिस विश्वास के साथ हैं हम जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य किया है निश्चित तौर पर पूर्व की भांति और भी मजबूती से संगठन के सशक्तिकरण के लिए एवं अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे किसानों की जो वर्तमान हालात हैं इस पर मजबूती से कार्य करते हुए उनकी भलाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे एवं किसान कांग्रेस को बिहार में नंबर वन संगठन बनाने का प्रयास करेंगे इनके नियुक्ति पर आशा देवी, रीना सिंह, विकास कुमार टुल्लू, रमेश तिवारी, ओंकारनाथ चौधरी,मुमताज अंसारी, राजीव ओझा, सत्यनारायण यादव, विक्की चौधरी, समशूल हक, कृष्णमोहन कुमार, संजीव कुमार, मो आरजू, शैलेंद्र शर्मा,पुष्कर सिंह समेत विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किया है!