Posts

Showing posts with the label Bihar

पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर तीर-धनुष से हमला, कई जवान घायल, 7 गिरफ्तार

Image
TV24 News : बिहार में पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कोर्ट और प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने तीर-धनुष, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक जवान के गर्दन में तीर लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना चंपानगर थाना क्षेत्र के मौजा प्रसादपुर की है। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की टीम सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं, तीर-धनुष से भी हमला किया गया। इस हमले में चंपानगर थाने में पदस्थापित ग्रामीण पुलिस जवान शंकर पासवान के गर्दन में तीर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी तीर और पत्थर लगने से जख्म...

जमीन पर फेल हो रही शराबबंदी? मांझी के बयान से फिर छिड़ी बहस...

Tv24 News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘हम’ पार्टी के संरक्षक Jitan Ram Manjhi ने एक बार फिर राज्य में लागू शराबबंदी कानून को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। Patna Airport पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शराबबंदी की मंशा गलत नहीं है, लेकिन इसे लागू करने के तरीके में गंभीर खामियां हैं। मांझी ने साफ तौर पर कहा कि इस कानून का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ रहा है। उनके मुताबिक, गरीब लोग ही सबसे ज्यादा पुलिस कार्रवाई और कानूनी झंझटों में फंस रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ा है। मांझी के अनुसार, माफिया जल्दबाजी में यूरिया और अन्य खतरनाक केमिकल मिलाकर जहरीली शराब तैयार कर रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान गरीब लोगों को उठाना पड़ रहा है और कई लोग असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य में हालिया राजनीतिक बदलाव और नए मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary के नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए मांझी ने कहा कि नई सरकार को बड़े फैसले लेने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद ज...

बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव: विजय कुमार सिन्हा की Z+ से Z श्रेणी हुई...

Image
   TV24 Newsबिहार में नेताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी को Z+ से घटाकर Z कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया, जहां विभिन्न नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अब तक विजय कुमार सिन्हा को उच्च स्तर की Z+ सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और खतरे के आकलन के आधार पर उनकी सुरक्षा कम कर दी गई है। इस बदलाव के बाद उनके साथ पहले की तुलना में कम सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, निशांत कुमार को पहली बार Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके अलावा श्रवण कुमार को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है, जिससे उनके लिए भी विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह सभी फैसले सुरक्षा एजेंसियों की विस्तृत रिपोर्ट और संभावित खतरे के स्तर को ध्यान में रखकर लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करना एक सामान्य प्रक्रिया है, ताकि सुरक्षा तंत्र प्रभावी बना रहे।

बिहार पॉलिटिक्स में हलचल: फ्लोर टेस्ट से तय होगी सरकार की ताकत...

Image
TV24 News : बिहार की सियासत में हालिया बदलावों के बीच अब विधानसभा में शक्ति परीक्षण की घड़ी आ गई है। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल 2026 को विशेष सत्र में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल के निर्देश पर किसी भी नए मुख्यमंत्री को तय समयसीमा के भीतर सदन में बहुमत साबित करना होता है। इसी क्रम में यह विशेष सत्र बुलाया गया है, जहां यह स्पष्ट होगा कि नई सरकार को विधायकों का पर्याप्त समर्थन हासिल है या नहीं। यदि सरकार विश्वास मत पाने में विफल रहती है, तो उसे इस्तीफा देना पड़ सकता है। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह राजनीतिक बदलाव उस समय हुआ जब लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला किया। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। नई सरकार के गठन के साथ ही जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और ब...

भाजपा पर तेजस्वी प्रहार, बोले BJP सिर्फ़ ढकोसला ही जानती है...

Image
Desk: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौत हो गई। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रहे थे। अस्पतालों में एंबुलेंस के सायरन गूंज रहे थे। मामला बढ़ा तो मानवाधिकार आयोग की टीम बिहार के छपरा पहुंची। जैसे ही मानवाधिकार आयोग की टीम बिहार के छपरा आई उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। दरअसल मानवाधिकार आयोग की टीम अवैध शराब से मौत मामले की जांच करने के लिए छपरा पहुंची है। छपरा पहुंचते ही टीम ने अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन से घटना की जानकारी भी ली।     इधर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मानवाधिकार आयोग की टीम को लेकर आज बड़ा बयान दिया। तेजस्वी ने कहा कि टीम आई नहीं बल्कि भेजा गया है। अगर आई भी है तो हरियाणा या मध्यप्रदेश गई थी ये टीम? तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 4 महीने पहले यह लोग कहां थे? उपमुख्यमंत्री ने कहा की टीम बिहार अपने मन से आई है या किसी ने उन्हें भेजा है? बीजेपी वाले ढकोसला कर रहे हैं ,यह लोग घबरा गए हैं। बिहार में हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं इससे बीजेपी घबराई हुई है। आज भी कैबिनेट की बैठक में 85000...

सदन में विजय सिन्हा ने सरकार को धो डाला, कहा गिरफ्तार तस्कर का जदयू से है नाता...

Image
PATNA:  बिहार विधानमंडल का पूरा शीतकालीन सत्र शराब की भेंट चढ़ चुका है। शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन भी शराब को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने सदन के भीतर जोरदार हंगामा किया है। हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उनके संबंधी के ऊपर लगाइ गए आरोप का मामला सदन में उठाया। उन्होंने लखीसराय में शराब के मामले में गिरफ्तार हुए माफिया का पोस्टर सदन को दिखाते हुए उसे जेडीयू का नेता बताया। विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि उनकी अनुपस्थिति में आसन द्वारा उनके संबंधी के खिलाफ सरकार को जांच का निर्देश दिया गया है। विधानसभा में उस आदेश की प्रति को सदन के पटल पर रखा जाए। उन्होंने एफआईआर को झूठा बताते हुए कहा कि मामले में जो केस दर्ज किया गया है उसमें दूर दूर तक उनके संबंधी का नाम नहीं है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को मामले में पकड़ा है वह जेडीयू का पोस्टर लगाकर घूमता है। गलत आरोप लगाने वाले लोगों को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी विधायक की विधायिका को बिना जांचे परखे आरोप लगाना गलत है और...

कहने को राज्य में सुशासन की सरकार है, लेकिन चाहुओर लूट-खसोट, अपराध, अफसरशाही का बोलबाला है : पूर्व मंत्री अजित कुमार

Image
मुज़फ़्फ़रपुर : जिले में व्याप्त प्रशासनिक भ्रष्टाचार , जन समस्याओं की हो रही घोड़ उपेक्षा के खिलाफ आगामी 25 दिसंबर से टीम अजीत कुमार के द्वारा उग्र आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा.  उक्त निर्णय रविवार को बीबीगंज स्थित  पूर्व मंत्री अजीत कुमार के आवासीय परिसर में संपन्न हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों की बैठक में ली गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पांच सौ से अधिक चुने हुए जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता टीम अजीत कुमार के अध्यक्ष मुखिया इंद्रमोहन झा तथा संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शमीम ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि कहने को इस राज्य में सुशासन की सरकार  है, लेकिन चाहुओर लूट- खसोट, अपराध, अफसरशाही का बोलबाला  है। उन्होंने ने कहा कि भ्रष्टाचार  सर चढ़कर बोल रहा है । अब तो लगता है कि भ्रष्टाचार  शिष्टाचार  बन गया है । बिना रिश्वत दिए कहीं कोई काम नहीं हो रहा है।आज हर क्षेत्र में शोषण का शिकार समाज के  गरीब तबके के लोग हो रहे ...

टैंकर ब्लास्ट से 3 लोगों की मौत, पल भर के लिए सहमा मुजफ्फरपुर-वैशाली नेशनल हाईवे 22...

Image
Desk: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक टैंकर बीच रास्ते में ब्लास्ट हो गई इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।         जानकारी के अनुसार हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 गोदिया पुल के आसपास एक पैट्रोलियम टैंकर में बेल्डिंग के दौरान आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग जख्मी हो गए सभी को अस्पताल ले जाया गया। मरने वाले व घायलों की आंकड़ों को लेकर अभी तक तक आधिकारिक तौर पर भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ब्लास्ट के बाद से पल भर के लिए NH22 जाम हो गया, लोगों की भीड़ जुट गई, लोगों में कई तरह के चर्चे होने लगे।

वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत कई गंभीर...

Image
TV24 News: राजधानी पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में रात के करीब 9:00 बजे एक ऐसा हादसा हुआ जो आपको स्तब्द्ध कर देगा। इस घटना में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक साथ कई लोगों को रौंद दिया। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।     घटना के समय लोग स्थानीय देवता भुइया बाबा के पूजा के दौरान भोज खाने के लिए एक पीपल के पेड़ के नीचे एकत्रित हुए थे। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को रौंद दिया। बता दे 15 लोगों की जहां पर मौत हो गई है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दुख जताया है घटना रविवार रात के 9:00 बजे का है। हादसे पर केंद्र और बिहार सरकार ने आर्थिक मदद की बात भी कही है।     वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है साथ ही सभी घायलों के इलाज की पूरी देखरेख भी की जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया साथ ही सभी बॉडी को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही ट्र...

दो लाख रुपए घुस लेते सीतामढ़ी में ड्रग्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार...

Image
TV24 News: खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है जहां पर विजिलेंस की टीम ने घूसखोर ड्रग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि उन्हें उनके आवास से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार जो दो लाख घूस लेते अपने ही आवास से गिरफ्तार हो गए। विजिलेंस की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर को शहर के पासवान चौक के पास किराए के मकान पर छापेमारी की और नवीन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम का नेतृत्व डीएसपी अरुणोदय पांडे कर रहे थे विजिलेंस के सेक्शन के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।  जानकारी के मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर के दवा व्यवसाई मुकेश कुमार और विनोद कुमार से 75000 और 200000 की रिश्वत मांगी थी। दुकानदारों को दुकान के भौतिक सत्यापन के नाम पर नोट मांगा गया था, लेकिन दोनों पैसा लेकर जैसे ही घुस देने के लिये इंस्पेक्टर के पास पहुंचे तब तक में विजिलेंस की टीम की एंट्री हो गई और कुछ फिल्मी अंदाज में घूस लेने से पहले घूसखोर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।।