Posts

Showing posts with the label Gayghat

गायघाट में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के चुनाव पर उठे सवाल, 130 में 30 डीलरों का भी समर्थन नहीं...

Image
TV24 News - गायघाट। गायघाट में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के दो अलग-अलग गुटों की बैठकों के बाद संगठन के नेतृत्व और प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रविवार को एक गुट ने जारंग में बैठक कर नई प्रखंड कमेटी के गठन की घोषणा की, जबकि दूसरे गुट की बैठक प्रखंड मुख्यालय में हुई। इस बीच नए निर्वाचन में स्थानीय डीलरों की भागीदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। • नई कमेटी का गठन, लेकिन स्थानीय भागीदारी पर सवाल देवन रजक गुट की ओर से जारंग में आयोजित बैठक में चुनाव प्रभारी रवींद्र कुमार, सह चुनाव प्रभारी महेश प्रसाद यादव और जिला महासचिव देवन रजक की निगरानी में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अरुण कुमार राय को प्रखंड अध्यक्ष, दीपनारायण राय को कोषाध्यक्ष, रघुनाथ राय और विजन राय को उपाध्यक्ष, जितेश राय को सचिव तथा अभिषेक पासवान और हीरामन राम को संगठन सचिव चुने जाने की जानकारी दी गई।       हालांकि, इस निर्वाचन में गायघाट के स्थानीय जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की भागीदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गायघाट में करीब 130 डीलर हैं...

गायघाट में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, तटबंधों को मजबूत करने पर जोर...

Image
TV24 News: गायघाट (मुजफ्फरपुर)। संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर सोमवार को गायघाट प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने की। बैठक में अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक, बागमती परियोजना के एसडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बागमती नदी एवं अन्य नदियों के किनारे कटाव और जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले स्थानों को चिह्नित कर समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही आपात स्थिति में लोगों और मवेशियों के सुरक्षित ठहराव के लिए ऊंचे स्थानों की पहचान करने को कहा गया। बैठक में छोटे-बड़े नदी की मुख्य एवं उपधाराओं पर क्षतिग्रस्त तटबंधों और बांधों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। बागमती नदी के अधिक कटाव वाले क्षेत्रों में पहले से ही बालू और बालू से भरे बोरे का पर्याप्त भंडारण करने का निर्णय लिया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कि...