Posts

Showing posts with the label Breaking

जाँता डीह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ बेल न्योता, जुड़वा बेल फल को दिया गया माता दुर्गा के आगमन का निमंत्रण...

Image
गायघाट : बेनीबाद थाना क्षेत्र के जाँता पंचायत स्थित जाँता डीह में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बेल न्योता की पारंपरिक रस्म श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के तहत शुक्रवार को पूजा पंडाल से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु बेल वृक्ष के पास पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता दुर्गा को बेल फल के रूप में निमंत्रण दिया गया। इस दौरान पुरोहित नवल झा और पुजारी आकाश झा ने विधि-विधान के साथ बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा उसकी डाली पर लगे जुड़वा बेल फल को माता के आगमन के लिए आमंत्रित किया। मिथिलांचल की इस प्राचीन परंपरा को स्थानीय भाषा में 'बेलनौती' या 'बेल न्योता' कहा जाता है। इसे माता दुर्गा के पूजन और उनके स्वागत की महत्वपूर्ण रस्म माना जाता है। परंपरा के अनुसार, बेल न्योता के अगले दिन सुबह अभिमंत्रित बेल फल को डोली में रखकर पूजा पंडाल लाया जाएगा। इसके बाद धार्मिक विधान के तहत माता दुर्गा की प्रतिमा के नेत्र जागृत करने की ...

बेनीबाद में नवरात्रि को लेकर सख्ती: DJ और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, पूजा पंडालों में CCTV अनिवार्य

Image
गायघाट - TV24 News :  आगामी नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर बेनीबाद मॉडल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों को पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। DJ पर रहेगा प्रतिबंध, आधी रात के बाद तेज आवाज में बाजा बजाने पर रोक बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान DJ बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं आधी रात के बाद तेज आवाज में बाजा बजाने की भी अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। विसर्जन जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस में हथियार, अग्नेयास्त्र, तलवार या अन्य किसी हथियार के प्रदर्शन पर रोक रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे इलाके में तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो। पूजा समितियों को देना होगा रूट मैप, लाइसेंस भी जरूरी पुलिस के अनुसार...

जमीन पर फेल हो रही शराबबंदी? मांझी के बयान से फिर छिड़ी बहस...

Tv24 News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘हम’ पार्टी के संरक्षक Jitan Ram Manjhi ने एक बार फिर राज्य में लागू शराबबंदी कानून को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। Patna Airport पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शराबबंदी की मंशा गलत नहीं है, लेकिन इसे लागू करने के तरीके में गंभीर खामियां हैं। मांझी ने साफ तौर पर कहा कि इस कानून का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ रहा है। उनके मुताबिक, गरीब लोग ही सबसे ज्यादा पुलिस कार्रवाई और कानूनी झंझटों में फंस रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ा है। मांझी के अनुसार, माफिया जल्दबाजी में यूरिया और अन्य खतरनाक केमिकल मिलाकर जहरीली शराब तैयार कर रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान गरीब लोगों को उठाना पड़ रहा है और कई लोग असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य में हालिया राजनीतिक बदलाव और नए मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary के नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए मांझी ने कहा कि नई सरकार को बड़े फैसले लेने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद ज...

हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, फोम फैक्ट्री में मचा हड़कंप...

Image
  TV24 News : हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक फोम निर्माण करने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील फोम सामग्री के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे उस पर काबू पाना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बिहार में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत

Image
TV24 News : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह घटना शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत स्थित बोरज गांव (वार्ड संख्या 7) की है। सोमवार को तीनों भाई बरियाही घाट पर करेह नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रयास किए गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान सुदर्शन कुमार झा के तीन बेटों के रूप में हुई है। इनमें 17 वर्षीय अदित कुमार, जो इस वर्ष दसवीं कक्षा में गया था, 15 वर्षीय हर्षित कुमार, जो नौवीं का छात्र था, और सबसे छोटा 13 वर्षीय कार्तिक कुमार, जो आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि तीनों भाई अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते थे। उनके पिता सुदर्शन कुमार झा दिल्ली के नेहाल विहार इलाके में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। रामनवमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी पूरा परिवार अपने गांव आया हुआ था। परिवार ...

बेनीबाद: चक्की गांव में ईकड़ी की फसल में भीषण आग, कई एकड़ जलकर राख | TV24 News

Image
TV24 News Desk : बेनीबाद थाना क्षेत्र के चक्की गांव में रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक खेतों में लगी ईकड़ी की फसल से आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में धुएं का घना गुबार आसमान तक फैल गया और देखते-ही-देखते आग ने आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर रामबाबू राय, नरेश राय, सुरेश राय और रामप्रवेश राय सहित कई किसानों की कई एकड़ में लगी ईकड़ी की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। किसानों के सामने अचानक भारी नुकसान की स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने के कारणों का अभी तक ठोस पता नहीं चल सका है। हालांकि गांव में दबे मुंह यह चर्चा है कि किसी व्यक्ति द्वारा खेत की सफाई के दौरान घूरा (कूड़ा-कचरा) फूंकने से चिंगारी फैली और सूखी फसल में आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई। घटना के समय महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण गांव के कई लोग बाहर थे, जिससे शुरुआती समय में आग बुझाने में परेशानी हुई। इसके बावजूद मौजूद ग्रामीणों ने बाल्टी, पंप और मिट्...