Posts

Showing posts with the label Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में लापता ठेला चालक का शव बरामद, 4 दिन से था गायब

Image
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर इलाके में बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक ठेला चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले चार दिनों से लापता था और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतक की पहचान आश्रम घाट न्यू ब्राह्मण टोली निवासी अनिल कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दुखी महतो ने बताया कि नदी किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गायघाट में सियासी उथल पुथल, जदयू के सक्रिय नेता अशोक सिंह थामेंगे भाजपा का दामन!

Image
Desk: मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा के जेडीयू के सक्रिय नेता अशोक सिंह ने जेडीयू का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामने का ऐलान किया है. रविवार को गायघाट के कमरथू स्थित अपने आवास पर अशोक सिंह ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर निर्णय लिया की आगामी 27 फरवरी को घर वापसी, यानी अशोक सिंह अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामेंगे.      आपको बता दें की अशोक सिंह गायघाट विधानसभा सीट से कई बार चुनाव लड़ चुके है साथ ही पार्टी के सिंबल से भी मैदान में उतर चुके है लेकिन 2024 चुनाव की आगाज से पहले भाजपा का दामन थामना कही न कही गायघाट में जेडीयू कमजोर और भाजपा की मजबूत स्थिति में जाने की संभावना है?. जरा देखिए अशोक सिंह ने क्या कुछ कहा..

गायघाट में दो जगहों पर ग्रामीणों ने पकड़ा सरकारी आनाज, कालाबाजारी के आशंका पर थाने पहुंची गाड़ी, फिर क्या जाने...

Image
मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड के अलग अलग जगहों से ग्रामीणों ने कालाबाजारी की आशंका को लेकर दो वाहनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. बता दें कि बुधवार को ग्रामीणों ने मैठी टोल प्लाजा के समीप और तुर्कटोलिया के आसपास मिड - डे मील चावल की गाड़ियों को कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा और पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि डोर स्टेप डिलीवरी की वाहन मिड डे मील का चावल लेकर विभिन्न विद्यालयों डिलीवरी देने के लिए निकली थी, और विद्यालयों में मिड डे मिल का चावल दिया जा रहा था और लौटने के दौरान ग्रामीणों ने उक्त वाहन को कालाबाजारी की आशंका में पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी, बताया गया की एक वाहन में तकरीबन 10 क्विंटल चावल था जबकि दूसरे वाहन में तकरीबन 23 क्विंटल चावल लोड था. ◆ गायघाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने क्या कहा सुनिये... वही गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गायघाट थाना पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. गायघाट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कहा की थानाध्यक्ष ने सूचना दी जिसके बाद आज पूरे मामले की जांच करने पहुंचे तो पाया की थाना...

विद्या की देवी सरस्वती पूजनोत्सव, दुल्हन की तरह सजी पूजा पंडाल...

Image
Desk: उमंग, उल्लास और सौन्दर्य ऋतु के आगमन पर्व बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर पूरा देश झूम रहा है। नगर, महानगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी सरस्वती पूजनोत्सव को बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। 26 जनवरी के दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त होने से पंडालों में भी तिरंगा का छाप नजर आ रहा है। आधुनिक तकनीक से लैस रंग बिरंगे लाइट से पंडालो की रौनक और बढ़ी नजर आयी। युवाओं में आस्था का संगम, देवभक्ति के साथ साथ देश भक्ति... गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा एक साथ होने से युवाओं में और भी जोश नजर आयी। अधिकांश जगहों पर 26 जनवरी के सुबह पहले झंडोत्तोलन किया गया फिर विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। युवाओं ने देशभक्ति के साथ साथ भक्तिमय माहौल बना कर आस्था के संगम में डुबकी लगाई। कई ग्रामीण इलाकों में तो तिरंगा के थीम पर सरस्वती पूजा की पंडाल चमकती नजर आयी। गायघाट के केवटसा में नवयुवक क़ल्ब ने धूमधाम से की पूजा अर्चना... गायघाट प्रखंड के केवटसा स्थित कुंवर टोला में युवाओं ने बड़े ही धूमधाम से सरस्वती मां की पूजा अर्चना की और माँ ...

पीडीएस दुकानदारों का बैठक, पहले सरकार करें मांग पूरी फिर गोदाम से उठाव करेंगे अनाज...

Image
डेस्क: मुज़फ्फरपुर के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में बुधवार को पीडीएस दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने एक जनवरी से जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त अनाज को लेकर चर्चा किया गया। एमओ प्रभात कुमार ने बताया की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार 31 दिसंबर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समाप्त कर दी गई है। अब एक जनवरी से कार्ड धारी उपभोताओं को दिसंबर माह का अनाज मुफ़्त मिलेगा। बताया की किसी प्रकार की शिकायत मिलने के बाद संबंधित पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई किया जायेगा।  वहीं मौजूद पीडीएस दुकानदारों ने पीछले 18 माह की मार्जिन मनी नहीं मिलने से नाराजगी जताई। बताया की कोरोना काल में वितरण किया गया खद्यान्न की 18 महीने की मार्जिन मनी नहीं मिला है। पीडीएस दुकानदार राजेश रंजन ने बताया की पीछले 18 महीने की मार्जिन मनी एवं दिसंबर माह की जमा किया गया चालान की राशि वापस नहीं मिल जायेगा। तब तक कोई दुकानदार गोदाम से खाद्यान्न की उठाव नहीं करेंगे। इस मौके पर डीलर दीपनारायण राय, सुमि...

ग्रामीणों क्षेत्रो में शाम होते ही दिखने लगता है कोहरे का प्रकोप, नेशनल हाइवे पर गाड़ियों की रफ्तार होने लगती है धीमी

Image
मुज़फ़्फ़रपुर : लगातार कई दिनों से ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है, आलम ये रहता है कि लोगों को पता नही चलता कि कब दिन गुजरा और कब शाम हुई. खासकर ग्रामीण क्षेत्रो में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रो में खुला जगह, खेत और जगह-जगह पानी होने की वजह से देर शाम ही कोहरे छाने लगते है और जैसे जैसे रात घने अंधेरे की ओर बढ़ती है ऐसे ही कोहरे का प्रकोप और ज्यादा होने लगता है. इधर शनिवार की शाम गायघाट प्रखण्ड के कई जगहों पर कंही कंही हल्की-फुल्की बूंदा-बूंदी भी हुई.        वंही कई दिनों से बढ़ रहे ठंड और कोहरे की वजह से नेशनल हाइवे पर रात होते ही वाहनों के आवागमन में कमी होने लगती है क्योंकि घना कोहरा छाया रहता है जिस वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी और कम हो जाती है. शनिवार को गायघाट अंतर्गत मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा NH57 पर सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का असर छाया रहा, इस वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ी रही.  ठंड की वजह से छोटे व्यवसाय पर भी असर पड़ा है, क्योंकि कोहरे की वजह से लोग घरों से कम निकलते है, जिस वजह से इस...

स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा बैठक में DM का कड़ा निर्देश, गड़बड़ी हुई तो 15 दिन का मानदेय कटेगी...

Image
मुज़फ़्फ़रपुर : आशा कार्यकर्ता को महादलित टोलों में सर्वे कर परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाये. न्यूनतम एक बंध्याकरण प्रति माह का लक्ष्य दिया गया. बीसीएम आशा के इस कार्य का मॉनिटरिंग करेंगें. समाहरणालय सभागार में स्वास्थ विभाग की पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने उक्त बाते कही. उन्होनें शिशु /मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक उपाय करने का निदेश दिया। उन्होनें 10 दिसम्बर से पूर्व प्राथमिक तथा अन्य स्वास्थ केन्द्रों पर एएनएम की उपस्थिति/प्रतिनियुक्ति को लेकर सिविल सर्जन को उनका रेशनलाइजेशन करने का निदेश दिया।      बेहतर स्वास्थ उपलब्ध कराने के दिशा में युवतियों एवं महिलाओं के बीच नियमित रूप से फोलिक एसिड और आयरन टैबलेट वितरित करने का निदेश दिया गया। इसकी कमी रहने पर पहले से ही जिला मुख्यालय से अधियाचना करने का भी निदेश दिया.      संस्थागत प्रसव और चैथा एएनसी में कमी रहने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। जिले में चैथा एएनसी होने के बाद 50 फीसदी से कम संस्थागत प्रसव होना कमतर प्रगति का सूचक है।...

जेल से छूटने के बाद कोई भी गलत कार्य नहीं करेंगे : मुज़फ़्फ़रपुर कारा में बंदियों को दिलाई गई शपथ

Image
मुज़फ़्फ़रपुर  : बुधवार को केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 'हक हमारा भी है' कैंपेन के अंतर्गत नौवें दिन मूज़फ्फरपुर कारा में बंदियों के बीच में अवेयरनेस शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें डीएलएसए सेक्रेटरी संदीप अग्निहोत्री पैनल लॉयर एवं कारा अधीक्षक, कारा उपाधीक्षक एवं सभी सहायक अधीक्षक के साथ उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों के बीच में बंदियों को उनके बाद संबंधित एवं उनके जेल में संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा डीएलएसए के सचिव द्वारा सभी बंदियों को यह शपथ दिलाई गई कि वह जेल से छूटने के बाद वह कोई भी गलत कार्य नहीं करेंगे ताकि फिर से जेल आना पड़े. सभी बंदियों ने यह शपथ ली इस इस कार्यक्रम में महिला बंदी भी उपस्थित रहे. इस आशय की जानकारी जेल सुपरिटेंडेंट बृजेश सिंह मेहता ने दि।