गायघाट में सियासी उथल पुथल, जदयू के सक्रिय नेता अशोक सिंह थामेंगे भाजपा का दामन!

Desk: मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा के जेडीयू के सक्रिय नेता अशोक सिंह ने जेडीयू का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामने का ऐलान किया है. रविवार को गायघाट के कमरथू स्थित अपने आवास पर अशोक सिंह ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर निर्णय लिया की आगामी 27 फरवरी को घर वापसी, यानी अशोक सिंह अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामेंगे.

     आपको बता दें की अशोक सिंह गायघाट विधानसभा सीट से कई बार चुनाव लड़ चुके है साथ ही पार्टी के सिंबल से भी मैदान में उतर चुके है लेकिन 2024 चुनाव की आगाज से पहले भाजपा का दामन थामना कही न कही गायघाट में जेडीयू कमजोर और भाजपा की मजबूत स्थिति में जाने की संभावना है?.

जरा देखिए अशोक सिंह ने क्या कुछ कहा..