भाजपा सदस्यता अभियान में गायघाट विधानसभा में प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में बढ़ती सक्रियता, सैकड़ों नए सदस्य जुड़े
TV24 News / गायघाट: विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इस अभियान को गति देने के लिए गायघाट पूर्वी मंडल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता आम जनों के बीच जाकर भाजपा सरकार की मुहिम को बढ़ावा दे रहे हैं और लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिला रहे हैं। अब तक प्रशांत ठाकुर और उनकी टीम द्वारा सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में भाजपा की पकड़ और भी मजबूत होती दिख रही है।
लोगों में भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास
गायघाट पूर्वी मंडल के जाँता पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र शाह ने बताया कि मोदी सरकार की यशस्वी योजनाओं और जनता के हक में किए गए कार्यों के चलते लोग स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। इसी को लेकर पूर्वी मंडल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने बताया कि वे लोगों के बीच जाकर भाजपा के सदस्यता अभियान की जानकारी साझा कर रहे हैं। इसके बाद लोग खुद से 'नमो ऐप' डाउनलोड कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
टेक्नोलॉजी का उपयोग और जमीनी स्तर पर संपर्क
प्रशांत ठाकुर ने यह भी बताया कि जिन लोगों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करके भाजपा के सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इस प्रकार तकनीक के उपयोग से हर वर्ग के लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है। गायघाट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता इस मेगा कैंपेन की जानकारी दे रहे हैं। खासकर, दलित, अति पिछड़े और स्लम बस्तियों में जाकर भाजपा से जुड़े लोगों को जोड़ने का कार्य बड़े ही सक्रियता के साथ किया जा रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी
इस अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवा रहे है। मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी, शशांक शेखर चौहान, शम्भू सिंह, अर्जुन सिंह (काँटा रामनगर), ठाकुर अनीश, सत्यम भाई ठाकुर, गोविंद कुमार, प्रभात ठाकुर, सन्नी ठाकुर, विशाल, रोहित ठाकुर, अंकित, अनीश(छोटे) सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से इस सदस्यता अभियान में सक्रियता से काम कर रहे हैं।
यह अभियान भाजपा के आधार को और मजबूत कर रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रयास से भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी स्थिति को और सुदृढ़ बना रही है और जन-जन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।