गायघाट के जाँता गांव में होली मिलन समारोह, जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
TV24 News : मुजफ्फरपुर: जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत जाँता गांव में पंचायत के उपमुखिया बैजनाथ राय की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह के दौरान उपमुखिया बैजनाथ राय एवं उपमुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर उपमुखिया बैजनाथ राय ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। उपस्थित वार्ड सदस्यों के बीच मिठाई भी बांटी गई।
कार्यक्रम में सरपंच विनोद प्रसाद यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि देवनंदन साह, वार्ड सदस्य रामप्रमोद पांडे, उमेश राम, सरोज तिवारी, अर्जुन साह, वकील राय, अमरेश राय, रविंद्र राय, पवन कुमार, रंजीत राम, वीर बहादुर राय, सम्राट यादव, शिवनाथ ठाकुर, जंग बहादुर राय, सोनू कुमार, शंकर यादव, लाल बहादुर राय और जितेंद्र राय सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
© tv24 news group