रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े...

TV24 News Desk: पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया था।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी... 
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले 1 मार्च को 31 रुपये बढ़ाई गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1925 रुपये हो गई थी। अब 7 मार्च को इसमें 114.50 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं।
इस बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2039.50 रुपये हो गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा...
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले 6 अप्रैल 2025 से 910.50 रुपये तय थी और उसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था।
अब 7 मार्च 2026 से इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमत के अनुसार अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 970.50 रुपये चुकाने होंगे।

छोटे सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ी...
पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत पहले 339.50 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 361.50 रुपये कर दिया गया है। वहीं 10 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत पहले 658.50 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 700.50 रुपये कर दिया गया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।


पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मुजफ्फरपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार घरेलू और गैर-घरेलू दोनों तरह के सिलेंडरों के नए रेट लागू हो गए हैं।

Domestic LPG (घरेलू गैस सिलेंडर)
14.2 Kg सिलेंडर – ₹1001.50
5 Kg सिलेंडर – ₹371.00
10 Kg Composite सिलेंडर – ₹719.00
5 Kg Composite सिलेंडर – ₹371.00

Non-Domestic LPG (कमर्शियल गैस सिलेंडर)
19 Kg सिलेंडर – ₹2136.00
5 Kg FTL POS Composite Refill – ₹604.50
2 Kg FTL POS (New Connection) – ₹971.00
2 Kg FTL POS Refill – ₹263.00
47.5 Kg सिलेंडर – ₹5335.00
19 Kg Nano Cut – ₹2381.50
19 Kg XtraTeJ – ₹2158.00
47.5 Kg XtraTeJ – ₹5391.00

— TV24 News Desk