खाकी के साये में दरोगा जी का भौकाल...
“मा$₹ c@d#… भागता है कि नहीं यहां से…!”
ये शब्द किसी सड़कछाप गुंडे के नहीं, बल्कि खाकी वर्दी पहनकर कानून का राज कायम करने की शपथ लेने वाले एक डबल स्टार वाले दरोगा जी के हैं। जनाब की तैनाती मुजफ्फरपुर जिले के उस इलाके के एक थाने में है, जहां से थोड़ी दूरी पर दरभंगा की सीमा और बागमती की धार बहती है।
दरोगा जी युवा हैं, जोश में हैं और शायद यही वजह है कि खाकी का गुमान अक्सर उनकी जुबान पर हावी हो जाता है। थाने में पद के हिसाब से साहब थानेदार से बस एक सीढ़ी नीचे हैं, लेकिन रुतबा ऐसा कि मानो इलाके के खुदभूले ‘सिंघम’ हों।
विभागीय नियम कहते हैं कि थाने या चौकी पर आने वाले आम लोगों को सम्मान और पारिवारिक माहौल मिलना चाहिए, ताकि वे अपनी समस्या खुलकर बता सकें। लेकिन यहां तस्वीर थोड़ी अलग है।
TV24 News
यहां फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचता है, और दरोगा जी उसे सुनते-सुनते कब “आशीर्वचन” यानी गालियों की सौगात दे दें, इसका कोई ठिकाना नहीं।
दरोगा जी कानून के भी बड़े पाबंद बताए जाते हैं। इतना पाबंद कि अगर कोई व्यक्ति थाने के सिरिस्ता की ओर कदम बढ़ा दे, तो पहले ही उसे गरिया कर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। और अगर किसी को हाजत में बंद कर दिया गया, तो उस इलाके में झांकने की इजाजत किसी को नहीं — चाहे वह वर्दीधारी ही क्यों न हो।
अब इसकी वजह क्या है, यह तो दरोगा जी ही बेहतर जानते होंगे।
लेकिन इलाके के खबरी लाल बताते हैं कि हाजत के आस-पास ज्यादा नजरें पड़ जाएं तो कई बार “सेटिंग” की गुप्त कला में दिक्कत आ जाती है, और फिर गुलाबी बंडलों का खेल भी प्रभावित हो सकता है।
चर्चा तो यह भी है कि जैसे ही थानेदार साहब किसी काम से थाने से बाहर निकलते हैं, दरोगा जी का “प्रशासनिक कौशल” और ज्यादा सक्रिय हो जाता है। धर-पकड़ से लेकर संगीन मामले के निपटारे तक, हर चीज में नोटों के बंडलों की गर्माहट महसूस की जाती है और हां, अगर कोई वर्दीधारी या स्थानीय व्यक्ति इनके कारनामों पर कानाफूसी भी कर दे, तो साहब की तरफ से लिखित शिकायत की धमकी तुरंत तैयार रहती है और हां एक वर्दीधारी की तो साहेब ने बिना गलती की रिपोर्ट भी कर दी थी। खबरी लाल बताते है कि शायद किसी सेटिंग में सिंगल स्टार वाले के चलते डबल स्टार वाले साहेब को दिक्कत हो गया था।
अब भई, जब दरोगा जी थानेदार साहब से सिर्फ एक सीढ़ी नीचे हैं, तो भौकाल में भी कोई कमी कैसे रहने दी जाए…!
@TV24 News